इनर व्हील क्लब की बैठक आयोजिते
मेरठ। इनर व्हील मेरठ प्लेटिनियम के द्वारा कृष्णा नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जरनल बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंडल जलाकर प्रार्थना की गई। उसके बाद बच्चों के स्कूल में समर कैंप लगाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही एक गरीब कन्या की शादी में सामान देने का निर्णय लिया गया। जिस पर सभी मैंबर्स ने अपना सहयोग देने की बात कही। इसके बाद डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिखा गुप्ता निर्मल जिंदल, प्रभा, शशि, रीता, रेनू, मंजू आदि उपस्थित रहे।