दोघट (बागपत)। टीकरी स्थित अंबेडकर भवन पट्टी भोजाना दलित समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें छह अप्रैल को कस्बे में होने वाले डॉ. भीम राव अंबेडकर व भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद 14 अप्रैल को मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। निर्णय लिया गया कि यदि कार्यक्रम की स्वीकृति नहीं मिलती है तो समाज के लोग अपने घरों में अंबेडकर जयंती मनाएंगे। बैठक में जॉनी, सुनील, सतीश, प्रवेश, जितेंद्र, राजकुमार, गंगा, बालेश, सुशील, राजू, राजीव, राजकुमार आदि रहे।