सीएम को ट्वीट कर की भाजपा नेता की शिकायत
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के चाहमेमरान निवासी रेनू शर्मा रिटायर्ड सूबेदार की बेटी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक पार्षद और एक भाजपा नेता लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। कई बार धमकी देकर घर हमला कराने की कोशिश की गई। महिला का आरोप है उनके भाई को भी धमकी दी गई। एक भाजपा नेता ने कई लोगों की जमीन पर कब्जा कर लिया और उनके घर पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर भाजपा नेता और पार्षद की शिकायत की है। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहा है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।