मेरठ। नंगलाबट्टू सिविल लाइन स्थित ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से दस ई-रिक्शाएं और एक बाइक जल गईं। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक के मुताबिक प्रकाश यादव के इस गैराज में ई-रिक्शा की बैट्री चार्ज होती हैं। माना जा रहा है कि रात में बैट्री चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट के चलते एक ई-रिक्शा में आग लग गई। जिसकी चपेट में अन्य ई-रिक्शा भी आ गए। आग की लपटें उठतीं देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो गैराज का शटर तोड़ा गया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर केे अनुसार इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।