फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वंसोत्सव और पुष्प प्रदर्शनी 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
वंसतोत्सव और पुष्प प्रदर्शनी 11 को
विज्ञापन

मेरठ। केंद्रीय सैन्य पशु चिकित्सा प्रयोगशाला द्वारा वंसतोत्सव एपं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 11 मार्च को गांधी बाग में किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ छह मार्च से विभिन्न सैन्य संस्थाओं, बंगलों एवं घरों के उद्यानों एवं किचन गार्डन के निरीक्षण से होगा। स्टेशन अरबोरीकल्चर अधिकारी हेडक्वार्टर पश्चिमी यूपी सब एरिया के मुताबिक प्रदर्शनी में 122 सेक्शन के अंतर्गत प्रविष्टियां आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता में सैन्य एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के अलावा आम लोग भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए अधिक जानकारी केंद्रीय सैन्य पशुचिकित्सा प्रयोगशाला में उपलब्ध पुस्तिका से ली जा सकती है। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण के साथ ही आरवीसी सेंटर एवं कॉलेज की तरफ से डॉग शो और हॉर्स शो के साथ सामूहिक बैंड डिस्पले कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें