फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान से विज्ञान और विज्ञान से महान बनते हैं बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
‘विज्ञान से महान बनते हैं बच्चे’
विज्ञापन

- बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल का मना वार्षिकोत्सव
मेरठ। विज्ञान बच्चों को महानता का रास्ता दिखाता है वहीं प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद सबसे अच्छा माध्यम है। इसी उद्देश्य को लेकर गुरुनानक नगर स्थित भारती बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव शारदा पैलेस दिल्ली रोड पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका शुभारंभ अनिल धूपड़ ने दीप प्रज्जवलित कर किया और नरेश परुथी ने मां सरस्वती का माल्यार्पण कर पूजन किया। इस दौरान अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनिल धूपड़ ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ज्ञान से विज्ञान आता है और विज्ञान से बच्चे महान बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान ऊषा चावला, किशन चावला ने अतिथियों का स्वागत और मोन्टी चावला ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रमों में दूरिका, अंजलि, आलिया, मृदुल गौतम, मयंक बासु, इलमा खुशी, हरप्रीत, अंश मलिक, दीपिका, विनीता आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें