विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बागपत। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एलआईसी के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह ने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वसंत पंचमी पर विद्यालय में हवन किया । इसमें सभी ने आहुतियां दी। इसमें अध्यक्ष जनक सिंह सोम, व्यवस्थापक राकेश कुमार आर्य, प्रधानाचार्य कमल कुमार, कपिल कुमार, अर्चना चौहान, चंचल चौहान, सुनीता, बीना, मोहन, प्रेमपाल चौहान आदि रहे।