धूमधाम से मनाई जाएगी कर्पूरी ठाकुर की जयंती
बागपत। भारतीय सैन समाज कल्याण ट्रस्ट की बैठक सिसाना गांव स्थित जयपाल सिंह के आवास पर हुई। निर्णय लिया 24 जनवरी को बिहारी के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी। नारायणी देवी धामा मंदिर में कार्यक्रम होगा। भंडारे में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसमें अतर सिंह, मनोज सैन, मुकेश सैन, ब्रहम पाल, राजेंद्र सैन, दिनेश सैन, ओमपाल, मनोज सैन, संजय मौजूद रहे।