कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे पर शनिवार रात साइकिल सवार व्यक्ति की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार करीब 50 वर्षीय व्यक्ति साइकिल से जा रहा था। डाबका गांव के सामने कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर निकल गया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एसआई मो. मौहम्मद कामिल का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।