कथक में बेटियों का शानदार प्रदर्शन
मेरठ। सोमवार को दिल्ली के पूर्वी संस्कृति कला विकास केंद्र में इंडियन इंटरनेशनल क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें कर्नल संदीप प्रकाश की बेटी गौरी प्रकाश और कर्नल मंगलेश मधुसूदन की बेटी किंजल सहित मेरठ की बेटियों ने विभिन्न वर्गों में जीत हासिल की है। चाणक्य एंक्लेव निवासी कर्नल संदीप प्रकाश की बेटी ने सीनियर वर्ग कथक और सेमी क्लासिकल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सेमी क्लासिकल जूनियर में किंजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेमी क्लासिकल जूनियर ग्रुप में मेरठ की स्मृीधि मजूमदार और फॉक जूनियर ग्रुप में अदिति बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कत्थक जूनियर में अपेक्षिता सिंह और परिधि गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेमी क्लासिकल में अपेक्षिता और अदिति बालियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्यांगनों की जीत पर स्पंदन डांस ग्रुप के गुरू गौरव साहा ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा बेटियों की क्लासिकल डांस में प्रदर्शन अच्छा रहा।