फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरी समाज का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरी समाज का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत। कई गांवों के कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। युवाओं को नौकरी में परेशानी आ रही है और छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। किसान परिवार के लोगों को ऋण माफ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा हल्के के लेखपाल प्रमाण पत्र बनाने में बाधा पहुंचा रहे है, जबकि शासन ने प्रमाण पत्र बनाने के आदेश दिए हुए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से इसकी जांच कराकर प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। इसमें कृष्णपाल, कर्मवीर, सीताराम, गोपी, जयवीर, ओमपाल, अजीत, प्रदीप, लीलू, मनोज, नरेश, गौरव, फिरे सिंह, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें