वाहन चोरी के शक में युवक पकड़े
बागपत। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। आशंका है कि दोनों युवक हरियाणा और यूपी से वाहन चोरी कर बेचते थे। इनसे बरामद बाइक के विषय में भी पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।