मेरठ। इंदिरापुरम कॉलोनी स्थित कार्यालय पर ब्राह्मण उत्थान संगठन की बैठक में युवा इकाई का गठन किया गया। इसमें पं. योगेश शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। संगठन के अध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक में महंत विनोद दास ने गोरक्षा एवं गरीब कन्याओं की शादियों में ब्राह्मण समाज को खुलकर सहयोग करने की अपील की। बैठक का संचालन हरिनारायण ने किया। यहां प्रमोद पंडित, पं. शिवकुमार, चंद्रशेखर, प्रदीप शर्मा, गौरव शर्मा, ओपी पांडे आदि रहे।