बस में जेब से मोबाइल निकलते दबोचा, धुना
बागपत। लोनी निवासी शिवम बस में सवार होकर शहर के राष्ट्रवंदना चौक के पास से गुजर रहा था। चौराहे के पास ही एक युवक उसकी जेब से मोबाइल निकालने लगा। उसने उसका हाथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया। सभी लोगों ने मिलकर उसको पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। बाद में उसको पुलिस को सौंपा। पकड़ा गया आरोपी गौरीपुर गांव का है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।