ट्रक खराब होने से बागपत रोड जाम
मेरठ। बागपत रोड स्थित मलियाना पुल पर ट्रक खराब होने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेेन से खराब ट्रक को रास्ते से हटवाकर यातायात सामान्य किया। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे टीपी नगर से एक खाली ट्रक बागपत की ओर जा रहा था। मलियाना पुल के ऊपर ट्रक में खराबी आ गई। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने के कारण वहां जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई सवारियां तो बसों से उतरकर पैदल ही चली गईं। सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया।