मेरठ। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने यातायात माह के दौरान बुधवार को मेडिकल इलाके में अतिक्रमण हटवाने के साथ ही वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि कोहरे के वक्त चालक अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर रखें। रांग साइड से ओवरटेक न करें। सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलें जबकि कार चालक सीट बेल्ट लगाएं।