एसडीएम ने रटौल में किया राशन कार्डों का सत्यापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव के पंचायत भवन पर पहुंच कर खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार ने राशन कार्डों का सत्यापन किया। ग्रामीण और अफसरों से इसकी जानकारी ली। राशन डीलरों को निर्देशित किया सभी उपभोक्ताओं को आधार से जोड़ा जाए। इस दौरान ग्राम सचिव बुद्ध प्रकाश, इस्लाम, गुल्लू, राशन डीलर सुरेंद्र, फुरकान, प्रवेज, नूर हसन आदि मौजूद रहे।