फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों के शिक्षकों की भी लगाई चुनाव डयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसों के शिक्षकों की भी लगाई चुनाव ड्यूटी
विज्ञापन

मेरठ। शासन से अनुदानित तीन मदरसों के शिक्षकों की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र के तीनों अनुदानित मदरसा इस्लामी अंदर कोट गुजरीबाजार,मदरसा दारूल उलूम शाही जामा मस्जिद कोतवाली, मनसबिया अरबी कॉलिज रेलवे रोड के शिक्षकों की 22 नवंबर निकाय चुनाव मतदान केन्द्रों के लिये ड्यूटी लगाई गई है। मदरसा इस्लामी अंदर कोट के हाजी मो. शम्स कादरी ने बताया कि उनके मदरसे में संचालित मदरसा मिनी आईटीआई के तीन अनुदेशक मजहरुद्दीन, मतीन खान, शाहबुद्दीन सहित इसी मदरसे के शिक्षक मो. इश्तियाक आलम एवं मो. रहमतउल्ला की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त मदरसा दारूल उलूम व मनसबिया कॉलेज के शिक्षकों को भी चुनाव में भेजा जाएगा। इस संबंध में इन सभी को निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें