सड़क किनारे पड़ी मिली लाश
दोघट (बागपत)। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ के निकट पुसार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का बिना किसी पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। पुसार निवासी रामधन (45) पुत्र इलम सिंह का शव सोमवार की सुबह बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ के निकट सड़क किनारे मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।