मेरठ। मुजफ्फरनगर दंगे में पार्टी से छिटके युवाओं का रुझान पार्टी की तरफ फिर से बढ़ने लगा है। पार्टी युवाओं को जोड़ने पर ध्यान दे रही है। मेरठ पहुंचे युवा रालोद के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप ने वरिष्ठ नेता एनुद्दीन शाह के घर प्रेस वार्ता कर बताया कि युवा रालोद का मुख्य फोकस युवाओं को चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से जोड़ने का है। प्रदेश के युवा जयंत चौधरी की साफ सुथरी छवि से वाकिफ है। रालोद ही किसान और मजदूर की लड़ाई लड़ती आई है। इस मौके पर डॉ. राजकुमार सांगवान, गौरव जिटौली, वरुण सांगवान, दुष्यंत रोहटा, जयराज सिंह एडवोकेट, डॉ. अजेंद्र शर्मा, नीटू ढढ़रा, सुबोध मलिक, अनिल, अर्जुन, फुरकान अलवी, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।