मेरठ। मोमिन अंसार सभा की जिला कार्यकारिणी ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिकार सम्मेलन में भाग लिया। सभा के जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन अंसारी ने बताया कि सम्मेलन में बुनकर दस्तकारों को जीएसटी से मुक्त रखने और बिना भेदभाव रोजगार, शिक्षा व सुरक्षा देने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ. अकरम अंसारी ने केंद्र से मांग की कि बुनकरों दस्तकारों सहित सभी पसमांदा मुस्लिमों को अति पिछड़ों में शामिल किया जाए। खुरशीद आलम, मौ. शहजाद, फजल करीम, मौ. वसीम, इदरीस, मेहराज कुरैशी, आबिद आदि सम्मेलन में शामिल हुए।