बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर घायल
चांदीनगर (बागपत)। हापुड़ निवासी जफर पुत्र हामिद बाइक पर सवार होकर रटौल अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह रटौल गांव में बने पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सड़क में बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।