जिले में मनाया जाएगा कला उत्सव
बागपत। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कला को बढ़ावा देने के लिए कला उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। 27 सितंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संगीत, नृत्य, नाट्यकला और दृश्य कलाओं के लिए छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए 25 सितंबर को पंजीकरण होगा।