शूटिंग में आकाश ने जीता गोल्ड
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। उत्तराखंड में हुई स्टेट स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में खेकड़ा के आकाश धामा ने गोल्ड मेडल जीताकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शूटर के पिता जोगिंद्र धामा ने बताया उत्तराखंड में पांच से आठ सितंबर तक स्टेट स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता हुई । इसमें आकाश ने शानदार प्रदर्शन किया।