पशुधन विभाग की कार्यशाला आज
मेरठ। खुरपका और बर्ड फ्लू की तकनीकी रोकथाम के लिए पशुधन विभाग द्वारा सोमवार को विकास भवन में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाएगी।