सुधीर पंवार जिलाध्यक्ष बने
मेरठ। लखनऊ के गांधी भवन में अपना दल (एस) का कार्यकर्ता सम्मेलन हुए। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय संयोजिका एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सुधीर पंवार को मेरठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भी मौजूदगी रहे। वहीं रविवार को मेरठ में सर्किट हाउस एनेक्सी में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह जल्द मेरठ में कमेटियां गठित करेंगे। इस मौके पर मुरारीलाल पटेल, वीरेंद्र चौधरी, वलीचंद पाल, अलका पटेल, शोएब आलम, कृपाल सिंह, आसिफ अनवर, पवन वर्मा, मो. अनस सिद्दीकी, रफी कुरैशी, ओम प्रकाश जाटव आदि रहे।