फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गलैक्सी मंडप में आयोजित अपना दल(एस) के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रहें। वहीं, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अधिक रुचि लें। मंत्री ने कहा कि सरकार विकास के प्रति गंभीर है और अपने घोषणा पत्र पर आगे बढ़ रही है। सरकार सभी जाति और धर्म के हितों का ध्यान रख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी नसीम अहमद ने की एवं संचालन कुंवर आसिफ अनवर ने किया। यहां अमित भाटी, संदीप सिद्धू, सुधीर पंवार, रीना पटेल, मुरारीलाल, लियाकत, इमरान, वलीचंद पाल, इंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें