बंधन बैंक की दूसरी वर्षगांठ मनाई
बड़ौत (बागपत)। बंधन बैंक की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को शाखा परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने केक काटकर किया। इस मौके पर बैंक अफसरों ने खातेदारों को बैंक की नवीनतम सुविधाओं के बारे में बताया। इसमें नितिन, प्रशांत पंवार, मोनू तोमर, विशु, दीपक शर्मा, नितिन भारद्वाज सहित बैंक शाखा के अधिकारी उपस्थित रहे।