फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान भक्ति से ही जीवन में आनन्द की प्राप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञान भक्ति से ही जीवन में आनंद की प्राप्ति
विज्ञापन

मेरठ। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत आत्मकथा महायज्ञ का आयोजन किया गया। पहले दिन सुबह कथा स्थल से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बैंडबाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। साध्वी दर्शनी बाई ने कहा कि राजा परीक्षित सात दिन तक कथा-सत्संग सुनते हुए मोक्ष को प्राप्त हुए। आप सभी लोग भी उसी तरह मन, चित एकाग्र कर कथा को श्रावण करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि ज्ञान भक्ति और वैराग्य से ही जीवन में आनंद की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में धर्म का होना अति आवश्यक है। सहयोगी साध्वी धनिष्ठा बाई ने कथा से पूर्व कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं जो सत्संग-परिचर्चा सुनने का लाभ प्राप्त हो रहा है। इस दौरान राकेश गोयल, देवेंद्र सिंह, विनोद, बलवीर सिंह, लटूर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें