मेरठ। दिल्ली रोड पर केसरगंज में शनिवार रात कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। बस दिल्ली से देहरादून जा रही थी। सूचना पर एसओ देहली गेट और रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा था। गनीमत रही कि बस ने पलटी नहीं खाई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।