फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल बेचने के नाम पर युवक से 81 हजार रुपये ठगे

Tue, 06 Jun 2023 07:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अमरोहा के रहने वाले राशिद से धोखाधड़ी कर 81 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के रहने वाले राशिद से धोखाधड़ी कर 81 हजार रुपये ठग लिए गए। राशिद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने ओएलएक्स पर आइफोन प्रो मैक्स का विज्ञापन देखा था। उसने दिए गए नंबर पर कॉल की। फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि यह मोबाइल एक लाख 14 हजार रुपये का है। दोनों के बीच 81 हजार रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद राशिद को फोन देने के लिए हापुड़ स्टैंड पर बुलाया गया। सोमवार को राशिद यहां आया। उसे थोड़ी दूर ही दो लोग खड़े मिले। उन्होंने राशिद को मोबाइल दिखाया और 81 हजार रुपये लेकर चले गए।

उनके जाने के बाद राशिद ने देखा तो डिब्बे के अंदर कांच का टुकड़ा मिला। पीड़ित ने ठगों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में नौचंदी थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें