फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 रुपये बचाने के चक्कर में रजवाहे में पलटी कार  

Wed, 06 Dec 2017 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सिवाया टोल प्लाजा से 80 रुपये बचाने का लालच एक कार चालक को भारी पड़ गया। टोल से बचकर भराला झाल की ओर जाते समय कार रजवाहे में जा पलटी। कार में सवार युवक और युवती घायल हो गए। पुलिस और टोलवे कर्मियों ने कार निकालकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार एक कार में सवार युवक और युवती देहरादून से मेरठ की तरफ आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे टोल प्लाजा से पहले ही कार चालक ने टोल टैक्स बचाने के चक्कर में कार भराला झाल की तरफ मोड़ दी। कार तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी। टोल के सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान का कहना है कि कार सवार टोल बचाने के चक्कर में इस मार्ग से निकलते हैं। कई बार इस मार्ग पर हादसों के अलावा लूटपाट हो चुकी हैं। भराला झाल से निकलना सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें