गंगानगर। कारगिल विजय दिवस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मेरठ महानगर के कार्यकर्ताओं ने गंगानगर वाइटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें रक्तदाताओं ने 80 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में प्रांत संयोजक निमेश वशिष्ठ ने कहा कि हमारा छोटा सा प्रयास किसी के घर में खुशियां लौटा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी देशभक्त और बजरंग दल के युवा आगे भी एक यूनिट रक्त, कई जीवन की मुस्कान के संकल्प के साथ मानव सेवा में सक्रिय रहेंगे। महानगर सह मंत्री बंटी बजरंगी ने भी युवाओं को आगे भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से रक्तदाताओं का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संभाग संगठन मंत्री अनूप और महानगर संगठन मंत्री विनय प्रकाश, विनीत बंसल, हरीश गोस्वामी, प्रिंस सोनकर, दिलकेश खटीक, कृष्णा कश्यप, विशाल धानक, आकाश प्रजापति, रजत आदि मौजूद रहे। संवाद