फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 8 लाख ने नहीं किया वोट, 1.87 प्रतिशत घटा मतदान

Fri, 12 May 2023 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में इस बार मतदाताओं में उत्साह पिछली बार से कम रहा। 1257440 लाख में से कुल 5.74 लाख मतदाताओं ने ही मतदान किया है। नगर पालिका सरधना में 55333 में से 33791 मतदाता, नगर पालिका मवाना में 71477 में से कुल 41120 मतदाताओं ने वोट डाला है। नगर निगम व नगर पालिका के साथ-साथ नगर पंचायत में भी सन 2017 के अपेक्षा कम मतदाता ने मतदान किया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक मेरठ की सभी 16 निकाय चुनाव में 804755 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। पांच साल में 1.87 प्रतिशत मतदान घटा है।
विज्ञापन

मेरठ की नगरीय निकाय में 1609831 में से कुल 805076 मतदाताओं ने बृहस्पतिवार को मतदान किया है। मतदान दिवस से पहले (बुधवार) क्रांति दिवस की सरकारी छुट्टी थी। शनिवार को मतगणना और फिर रविवार है। बुधवार से रविवार के बीच शुक्रवार की छुट्टी के लिए अधिकांश निजी संस्थाओं, स्कूल या फिर सरकारी कर्मचारी भी अवकाश पर चले गए। चार-पांच दिन की छुट्टी मानने के लिए अधिकांश लोग उत्तराखंड या फिर दूसरी जगह घूमने के लिए निकल गए है। जिसका असर नगरीय निकाय चुनाव के मतदान पर पड़ा है। हालांकि इस बार सूची से वोट कटने की भी शिकायत सबसे ज्यादा मतदान केंद्रों पर देखी गई। अधिकांश मतदान केंद्रों पर देखा गया है कि जिसके घर में चार या पांच वोट थी, उसमें से सिर्फ एक या दो लोग ही अपने मत का प्रयोग किया है।
बीएलओ की कमी या छुट्टी बनीं वजह
डीएम दीपक मीणा बीएलओ (बूथ स्तरीय अधिकारी) को बार-बार निर्देश देते रहे कि मतदान पर्ची मतदाता के घर पर पहुंचाओं। इसके बावजूद भी बीएलओ ने मतदाताओं को पर्ची नहीं मिलीं। मतदान केंद्रों पर लोगों की नाराजगी भी खूब दिखी है। सन 2017 की अपेक्षा निकाय चुनाव का मतदान बढ़ने की बजाये अबकी बार 1.87 प्रतिशन मतदान घट गया। अब सवाल उठता है कि प्रशासनिक व्यवस्था खराब थी या 8 लाख लोगों ने चार-पांच दिन की छुट्टी मनाने के चक्कर मेें मतदान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इतने पड़े वोट
निकाय के नाम 2017 का मतदान 2023 का मतदान
नगर नगर 47.88 45.68
सरधना 60.00 61.07
मवाना 59.44 57.53
करनावल 75.00 67.52
परीक्षितगढ़ 66.17 65.34
लावड़ 66.00 65.27
हस्तिनापुर 65.62 61.48
सिवालखास 72.57 73.30
बहसूमा 75.53 68.52
खरखौदा 76.04 76.32
दौराला 61.00 65.82
फलावदा 68.17 67.25
किठौर 77.02 74.53
शाहजहांपुर 64.61 63.23
हर्रा 79.00 77.94
खिवाई 74.57 73.89
16 निकाय का कुल 51.88 50.01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें