किठौर गांव बडोली में चिकित्सा शिविर में दवाई लेते रोगी फोटो संवाद
किठौर। अमर उजाला फाउंडेशन और अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को गांव भडौली में ग्राम पंचायत परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 72 लोगों ने जांच कराकर दवाएं लीं। शिविर में यूरिक एसिड के दो, टाइफाइड के चार, सीबीसी के पांच मरीजों ने खून की जांच कराई। शिविर में नजला, खांसी, जुकाम, बुखार, दाद खुजली आदि के रोगियों ने भी जांच कराकर दवाएं लीं। इस मौके पर सतीश भडाना, अंकित भडाना आदि मौजूद रहे।