चुनाव पाठशाला में वोट करने की अपील की
अग्रवाल मंडी टटीरी। डीएवी इंटर कॉलेज में मतदाताओं जागरूकता कार्यक्रम के तहत चुनाव पाठशाला का आयोजन किया। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने मतदान के महत्व को विस्तार से बताया और मतदान करने का आह्वान किया। इसमें नोडल अधिकारी विकास कुमार, संजय कुमार, लक्ष्य, अक्षय, विपुल, विकास, अतुल, बीएलओ सविता शर्मा, बेबी, अर्चना, रेहाना, प्रेमप्रकाश शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, राजीव, मुनेश देवी, कमलेश देवी, मोनू मौजूद रहे।