केवी में प्रवेश के लिए आज से रजिस्ट्रेशन
मेरठ। कें द्रीय विद्यालयों के नए सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए एक मार्च को सुबह 8 बजे से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। 19 मार्च को शाम 4 बजे तक अभिभावक प्रवेश फार्म भर सकते हैं। केवी की वेबसाइट के अलावा अब फार्म मोबाइल एप से भी भर सकेंगे। साइट और एप से मिले आवेदन पत्रों को केवी संगठन आईआईटी मुंबई की टीम की मदद से खोलेगा। इसके बाद छात्रों की सूची तैयार होगी। प्रवेश फार्म कैसे भरना है, कब से भरने हैं संबंधी सारी जानकारी शहर के तीनों केंद्रीय विद्यालयों सिख लाइंस, डोगरा लाइंस व पंजाब लाइंस में भी गेट पर चस्पा है। अभिभावक विद्यालय जाकर भी प्रवेश पंजीयन संबंधी दिशा-निर्देश जान सकते हैं। केवी संगठन की बेवसाइट पर भी सूचना ले सकते हैं। संगठन ने सभी केवी को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। सभी केंद्रीय विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन करने वाले बच्चों की सूची, प्रवेश योग्य बच्चों की सूची, प्रवेश योग्य अनंतिम चयनित बच्चों की श्रेणीवार सूची, प्रतीक्षा सूची व उत्तरवर्ती सूचियों को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्कूल की वेबसाइट पर देना अनिवार्य है।