फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों पर निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बौन्द्रा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर किए गए हमले की राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। घटना पर दुख जताते हुए मामले मे सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस के नेता सत्यप्रकाश गौतम ने गांव असीलपुर में जावेद के निवास पर निंदा करते हुए कहा कि आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवान शहीद होने पर मन दुखी हुआ। पूरा देश वीर शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है । केंद्र में बैठी सरकार को जवाब देना चाहिए तथा आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे आतंकी फिर ऐसा दुस्साहस न कर सकें। शाहिद अली, वकील अहमद, आसमोहम्मद, इकबाल अली, अमित कुमार, हरबीरपाल सिंह, सोमपाल सिंह, छोटे अली आदि उपस्थ्ति रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें