मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती फाइन आर्ट, फैशन डिजाइन कॉलेज में चल रही सात दिवसीय मॉडलिंग वर्कशाप के चरण में मॉडल एक्टर-सार्थक चौधरी ने छात्रों की पर्सनैलिटी निखारने के टिप्स दिए। एक अच्छे मॉडल को कैसे फिट रहना चाहिए, किस तरह के ड्रेस इत्यादि पहनने से उसके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है, आदि की जानकारी दी। वर्कशाप शो डायरेक्टर कपिल गौरीया द्वारा संचालित की जा रही है। इसमें विभिन्न जगहों से आए करीब 75 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्राचार्य प्रो. पिंटू मिश्रा ने कपिल गौरीया के साथ मिलकर मॉडल सार्थक चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ. रैना मेहता विभागाध्यक्ष फैशन डिजाइन ने बताया कि इस बार फैशन शो-2019 के लिए छात्र-छात्राएं मेहनत से जुटे हुए हैं। अंजली सिंह, नेहा पंवार, रक्षिता, शोभित, शालिनी, साधना आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा। डॉ. पूजा गुप्ता विभागाध्यक्ष फाइन आर्ट एवं डॉ. भावना ग्रोवर विभागाध्यक्ष परफार्मिंग आर्ट मौजूद रहीं।