फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय रेजंर्स शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय रेंजर्स शिविर संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। कस्बे के महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय रेंजर्स शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान टेंट निर्माण, फूड प्लाजा में तरह-तरह के व्यंजन बनाये।
कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय रेंजर्स शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। शिविर का शुक्र्रवार को शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करक ेकिया। शिविर के प्रथम दिन में संचालिका ज्योति शर्मा द्वारा छात्राओं को शिविर सत्र के नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडागीत व समाज में रेंजर्स के योगदान आदि की जानकारी दी। शिविर के दूसरे दिन छात्राओं को बीपीसी की महत्ता व इसमें होने वाले स्वास्थ्य लाभ व भिन्न प्रकार के झंडों की जानकारी दी। अपराह्न में द्वितीय सत्र के दौरान छात्राओं ने गांठ बांधना, गैजेट बनाना व टेंट निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। शिविर के अंतिम दिन छात्राओं द्वारा टेंट निर्माण किया गया। जिसमें सफाई, साज सज्जा व प्रस्तुतीकरण आदि के आधार पर सर्वोत्तम टेंट के निर्माण का निर्णय लिया। जिसमें टोली नंबर एक रानीलक्ष्मी बाई ने प्रथम स्थान, टोली नंबर दो महात्मा गांधी ने दूसरा स्थान व टोली नंबर छह एपीजे अब्दुल कलाम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अपराह्न में फूड प्लाजा में व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए। छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. शैलजा ने सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर डॉ. नीलम सिंह, डॉ. एमसी शर्मा, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. संजीव यादव, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. प्रियंका व डॉ. रचना बालियान समेत सभी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें