पलचिन, कार्तिकेय बने श्रेष्ठ वक्ता
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में सोमवार को 12वीं चौधरी नरिंदर सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंतर विद्यालयीन वाद विवाद प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय ‘कंपीटिशन नैसेसरी फॉर एजुकेशन प्रोसेस’ रखा गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी रणविजय सिंह ने शुभारंभ किया। छात्रों ने पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे। पक्ष में पलचिन आर्य जीटीबी स्कूल पहली, गार्गी डीएम स्कूल से दूसरी व दिशांत सेंट जोंस स्कूल से तीसरे विजेता बने। विपक्ष में कार्तिकेय शर्मा डीएमए से पहले, एमपीएस वेस्ट एंड रोड के नबील रिजवी दूसरे व सेंट मेरीज एकेडमी के अभिराज तेवतिया तीसरे विजेता बने। दयावती मोदी एकेडमी ने विजेता ट्रॉफी जीती। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. आलोक शर्मा, करन सेठी व पुष्पेंद्र कुमार की रही। संचालन अुनष्का व कृति ने किया। प्रधानाचार्य एनपी सिंह ने सभी का आभार दिया। संजीव शर्मा, अनुराग गुप्ता, नीलम शर्मा, संगीता नौतानी, प्रभा राव आदि उपस्थित रहे।