बागपत। शहर की पंचशील कॉलोनी में सात जनवरी को बिजेंद्र पुत्र लख्मी चंद की डेयरी से चोर दो भैंस चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मेरठ रोड पर शुगर मिल के पास से दो चोर को पकड़ कर दो भैंस बरामद की थी। इस मामले में फरार चल रहे चोर सावेज उर्फ देवी पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला सराय बागपत ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एक चोर फरार हैं। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि चोर ने सरेंडर कर दिया है। फरार चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।