फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कागजों की जांच करने के बाद होगी कार्रवाई-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने कागजों की जांच के बाद होगी कार्रवाई: एसडीएम
विज्ञापन


मोदीनगर। दो दिन पहले नगरपालिका चेयरमैन अशोक महेश्वरी ने सीकरी खुर्द की करोड़ों की भूमि को अवैध तरीके से पाकिस्तानी शत्रु संपत्ति में दर्ज कराने के मामले में तहसील प्रशासन पर घोटाला करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में जवाब देते हुए एसडीएम पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुराने कागजों की जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। चेयरमैन अशोक माहेश्वरी का आरोप है कि सीकरी खुर्द स्थित 85 बीघा जमीन 1960 तक स्थानीय जमींदार निजामुद्दीन के नाम थी। जिसे हाल नवंबर माह में तहसील प्रशासन ने पाकिस्तानी मुजाहिर शेख अलाउद्दीन के नाम दर्ज करा दिया। जबकि अलाउद्दीन की 1971 में ही मौत हो गई है। वहीं दूसरी और मेरठ निवासी मोहीउद्दीन खुद को शेख का वारिस बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें