फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे रहा मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बे में पुसार-बराल मार्ग पर भैसाना गन्ना मिल के गन्ना क्रय केंद्र बी पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं ट्रक आने के कारण जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी हुई। दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकलवाया। पुलिस ने मार्ग से ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया। भैसाना मिल के जोन इंचार्ज कुलदीप बालियान ने बताया कि किसान एक साथ गन्ना लेकर आ जाते हैं। जिस कारण जाम के हालात बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें