अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के शिव मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार की बैठक हुई। प्रयागराज कुंभ में समयदान करने का निर्णय लिया गया। शांतिकुंज प्रतिनिधि प्रभा शंकर दुबे ने कहा कि 18 जनवरी से 18 फरवरी 2019 तक प्रयागराज कुंभ में दस-दस दिन का सभी परिवार के लोग समयदान करेंगे। नित्य प्रति 108 कुंडीय यज्ञ होगा। टोलियों का गठन किया। अशोक सिंह ने कहा कि बिना समयदान और अंशदान के समाज सेवा संभव नहीं है। डॉ. मनोज आर्य रूचि ओम, साधुराम, तिलकराम, यज्ञपाल, धनप्रकाश शर्मा, नरेश प्रधान, जयपाल सिंह, सहदेव, विमला, अंगूरी, शकुंतला, वीना, सुदेश, शिक्षा, कमलेश, अनिता, सीमा, शशीप्रभा, संगीता, प्रमोद का सहयोग रहा।