बड़ौत (बागपत)। पंचम जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सोमवार को अग्रसेन भवन पर प्रात: दस बजे से शाम चार बजे तक होगी। कार्यक्रम अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य एवं अध्यक्ष यूपी योग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल होंगे। उद्घाटन बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा करेंगे। मुख्य अतिथि बागपत से भाजपा के विधायक योगेश धामा होंगे। यह जानकारी मनोज विश्नोई ने दी।