बागपत। पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के सदस्यों ने निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग दफ्तर में शिकायती पत्र सौंपा। जिला मंत्री बिजेंद्र पाल ने बताया कि पूर्व में अधिशासी अभियंता को मांगों को शिकायती पत्र सौंप चुके हैं। आज तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया। जानकारी हुई एक शिकायत का निराकरण किया, लेकिन उसकी प्रतिलिपि नहीं दी। उन्होंने कहा यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं कराया तो आंदोलन को संघ के पदाधिकारी मजबूर होंगे।