हारविन के छात्रों ने ली पॉलिथीन प्रयोग न करने की शपथ
मेरठ। हारविन एकेडमी शिवाजी रोड के छात्रों व स्टाफ ने पॉलिथीन का बहिष्कार किया। छात्रों व शिक्षकों ने पॉलिथीन को कभी भी प्रयोग न करने का संकल्प लिया। स्कूल की ओर से आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार शर्मा ने पॉलिथीन के नुकसान बताए। छात्रों को जूट से बने थैलों का वितरण भी हुआ। संस्था के निदेशक नितेश गुप्ता ने सभी को जागरुक किया। इस अवसर पर डॉ. गुलवीर शर्मा, अखिलेश मिश्रा, अर्जुन सिंह, अभिषेक शर्मा, संजय शर्मा, तुषार सांगवान, वसीम, अनुपम सिंह, जय व्यास, प्रज्ञा सिंह, मेघा मांगलिक, आकाश सिंह, अंकुश विश्नोई आदि उपस्थित रहे।