प्रयास करें तो देश का ला सकते हैं पुराना स्वरूप
मेरठ। रजबन मेरठ कैंट में बृहस्पतिवार को विहिप, बजरंग दल का अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा कि 1947 से पहले आजादी असंभव लगती थी। देश आज भी ऐसी असंभव बातों से भरा पड़ा है। प्रांत संयोजक बजरंग दल बलराज सिंह डूंगर ने कहा कि हिंदू अगर सच्चे मन से प्रयास करें तो फिर से देश का पुराना स्वरूप ला सकते हैं। कार्यक्रम में राजकुमार डूंगर, निमेश वशिष्ठ, गुलाब बजरंगी, शैलेंद्र चौहान, हरवीर पाठक आदि रहे।