51 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
मेरठ। भारत माता मंदिर हनुमानपुरी एसके रोड से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ हुई। कार्यक्रम के दौरान 51 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई और दोपहर को कथा प्रारंभ हुई। भागवत महात्मय का विवरण व्यास जी ने किया जो मनुष्य अपना विचार उत्तम रखता है उसी का जीवन भागवत मय है और सार्थक है। कथा व्यास आचार्य बृज किशोर तिवारी रहे।